LATEHER : संवेदकों की समस्याओं को लेकर मुखर हुए राजन तिवारी, आंदोलन की दी चेतावनी।
लातेहार, झारखंड ।जिला मुख्यालय से सटे यम्मी होटल में शनिवार को संवेदक संघ की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष राजन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों संवेदकों ने भाग लिया। इस दौरान संघ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने सहित संवेदकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।अध्यक्ष राजन तिवारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मातारानी का आशीर्वाद लेते हुए संवेदक भाइयों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान संवेदकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग द्वारा 10% time extension काटे जाने का संघ विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं होने पर संघ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
सचिव पवन कुमार ने बिना आवंटन के निविदा निकालने का विरोध करते हुए कहा कि आवंटन प्राप्त होने के बाद ही निविदा निकाली जानी चाहिए। उन्होंने स्थानीय संवेदकों को प्राथमिकता देने तथा बाहरी संवेदकों के बहिष्कार की बात कही। बैठक में शशि भूषण पांडेय, रविकांत पासवान, रंजीत जायसवाल, मो. एहसान, रंजन प्रसाद, मो. मोजम्मील, उदय सिंह, पंकज तिवारी, त्रिपुनंजय सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, अनवर अंसारी, देवनन्दन प्रसाद, पवन गुप्ता, मिशाल जायसवाल, मिथलेश पासवान, रौशन कुमार, विशाल कुमार, इमदाद आलम, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद, योगेंद्र शुक्ला, सौरभ पाण्डेय, अब्दुल हक मंजर, नवनीत सहित सैकड़ों संवेदक मौजूद रहे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ