RANCHI : निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में धरना प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल।
रांची, झारखंड ।निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को रांची में प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुराना विधानसभा मैदान से मार्च निकालते हुए प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय, धुर्वा पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं।
इस धरना-प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली तथा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। उन्होंने इन मामलों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयोग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुचिता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसी को लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपनी मांगें सामने रखीं।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ