LATEHAR : सर्किट हाउस के पास वाहन जांच, 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान।

LATEHAR : सर्किट हाउस के पास वाहन जांच, 48 वाहनों से 50,500 रुपये का ई-चालान। 

लातेहार, झारखंड  ।

उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर सोमवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राम लखन बर्नवाल के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर दुपहिया एवं तीनपहिया वाहनों की जांच की गई।


जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 48 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 50,500 रुपये का ई-चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ