CHANDANKIYARI : शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 119 वीं जन्म जयंती मुर्गातल बंगाल बोर्डर में मनाई गई ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।भगत सिंह मेमोरियल कमिटी, मुर्गातल, झारखण्ड- बंगाल बोर्डर कि और से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को चन्दनकियारी के मुर्गातल, झारखण्ड- बंगाल बोर्डर में जयंती समारोह आयोजित कर शहीद -ए- आज़म भगत सिंह की मुर्ति पर माल्यार्पण कर जन्म जयंती मनाई गई। अध्यक्षता किसान नेता विश्वनाथ बनर्जी ने किया जबकि संचालन कमिटी के सचिव जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि आजादी आन्दोलन के गैर समझौतावादी क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119 वीं जयंती के दौर में हम गुजर रहे है। उनकी जन्म 27 या 28 सितंबर, 1907 को पंजाब (अब पाकिस्तान में) के लायलपुर जिले में हुआ था, उन्होंने लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारी सॉन्डर्स की हत्या की। उन्होंने केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर ब्रिटिश सरकार का विरोध किया। उसके बाद उन्हें लाहौर षड़यंत्र केस में 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर लटका दिया। इन तीनों क्रांतिकारियों ने न केवल अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी, बल्कि अपने विचारों से युवाओं के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई.शहीदों के विचारों का आत्मसात कर शहीदों की सपनों का भारत निर्माण करने की जरूरत है। मौके पर हाबुलाल महतो, दिलीप ओझा, हरिपद महतो,मलय मुखर्जी, नुनी वाला उरांव, प्रदीप कुमार यादव, राजेश कुमार महतो, सुजित राय, संजीत मरांडी,राहुल कुमार महतो, मुस्लिम अंसारी, सोना राम टुडू,सपन कुमार महतो, लखी राम महतो आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ