LATEHAR : जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, 15 मामलों का तत्काल निष्पादन।
लातेहार, झारखंड ।
भारतीय जनता पार्टी लातेहार की ओर से “25 साल जन सेवा से राष्ट्र सेवा” एवं “सेवा संकल्प अभियान” के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल परिसर में जनता दरबार लगाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया।जनता दरबार में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी लाल कौशलनाथ सहदेव रहे। मौके पर नगर अध्यक्ष महेश सिंह, जिला मंत्री आशा देवी, मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि नेहा साहू, रानी देवी, अर्पणा सिंह, सुकन्या देवी, पूर्व वार्ड सदस्य बुधन भुईयां समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल महामंत्री दीपक पासवान, मदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रही।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ