CHANDANKIYARI : देवनाथ बाउरी की चिकित्सा के अभावों में मौत 25 सितम्बर को हो गया ! जिसकी खबर पाकर कई नेता पहुंचे परिवार से मिलने ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी प्रखण्ड के नयावन पंचायत अन्तर्गत पर्वतपुर गांव निवासी जुझ रहे आर्थिक तंगी 42 वर्षीय देवनाथ बाउरी की चिकित्सा अभावों से मौत और उनके परिवार की बदहाली की खबर सुनकर जेएलकेएम अजा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव सिमन्त रजक एवं किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार मंगलवार को मृतक के पैतृक गांव पर्वतपुर पहुंचकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए। शोकाकुल परिवार के साथ हर एक सुख- दु:ख में परिवार के साथ खड़ा रहकर सहयोग करने की भरोसा दिया। बताया कि देवनाथ बाउरी की यकृत रोग से ग्रसीत जैसी गंभीर बिमारी की बेहतर इलाज के लिए ग्रामीणों की जनसहयोग से स्वर्गीय बाउरी की यकृत प्रत्यारोपण कराया गया. आर्थिक व बेहतर इलाज के अभाव में 25 सितम्बर को उनकी मौत हुई। वे अपने पिछे अपनी पत्नी एवं दो पुत्र छोड़ गए. वहीं सिमन्त रजक ने आगे कहा कि देवनाथ बाउरी की मृत्यु अत्यंत ही हृदय विदारक है। इस दु:खद घड़ी में गहरी संवेदनाएं प्रकट करते शोक संतप्त परिवार के साथ रहने तथा उनकी श्रद्धा कर्म के लिए हर संभव सहयोग करने की भरोसा दिया।
वहीं जगन्नाथ रजवार ने भी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए। प्रशासनिक विफलता पर सवाल खड़े करते हुए। कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को चन्दनकियारी विधानसभा के कुसमा में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण की भूमी पुजन जैसी कागजी बनी हुई है। जिसका शिकार अंतिम पायदान के लोगों को होने के लिए विवश हो रही है। दु:खद घड़ी में जेएलकेएम नेता सुशांत मंडल, अंकित कुम्भकार, जगन्नाथ बाउरी, सुभाष राय, सोनु बाउरी, किर्तन बाउरी, लाल मोहन बाउरी, बंटी राय, साजन बाउरी आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ