LATEHAR : मांगें पूरी नहीं होने पर झारखंड आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र।
लातेहार,झारखंड ।
विभिन्न मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों ने बुधवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने कृषि कार्यालय गेट के पास नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने किया।
विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर आश्वासन देती रही है, लेकिन अब तक कई मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने चिन्हित आंदोलनकारियों को पेंशन देने तथा उनके बच्चों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की।
आंदोलनकारी महासचिव राजीव भास्कर उर्फ बिल्टा भास्कर ने कहा कि आंदोलनकारी पिछले 26 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलनकारियों के बच्चों को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग की।विनय कुमार चंदेल ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के गठन में आंदोलनकारियों का अहम योगदान रहा है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित अधिकार नहीं मिले हैं।प्रदर्शन की सूचना पर बीडीओ मनोज तिवारी और सीओ नंदकुमार राम मौके पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सीओ को सौंपा। करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर वीरेंद्र ठाकुर,आफताब आलम,राजीव भास्कर,महेंद्र सिंह समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ