BOKARO : ESL स्टील की #RunForZeroHunger वॉकथॉन में 500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, हर कदम के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा भोजन।

BOKARO : ESL स्टील की #RunForZeroHunger वॉकथॉन में 500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा, हर कदम के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचेगा भोजन। 

बोकारो, झारखंड। 

ESL स्टील लिमिटेड की ओर से 2 अक्टूबर को #RunForZeroHunger वॉकथॉन का आयोजन किया गया. वेदांता ग्रुप के इस अभियान के तहत आयोजित वॉकथॉन में 500 से अधिक कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था.


इस अभियान के तहत प्रतिभागियों द्वारा तय की गई हर एक किलोमीटर की दूरी के बदले एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. यह भोजन नंद घर और पशु देखभाल से जुड़ी पहलों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा. इस पहल के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया.


कार्यक्रम की शुरुआत श्री रविश शर्मा, CEO एवं होल टाइम डायरेक्टर, ESL स्टील लिमिटेड के संबोधन से हुई. इस अवसर पर श्री वेदांत शंकर, ASP, चास (बोकारो) और श्री रंजीत यादव, थाना प्रभारी, सियालजोरी भी उपस्थित रहे. सभी ने प्रतिभागियों को फिटनेस और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया.


इस अवसर पर श्री रवीश शर्मा, सीईओ एंड हॉलटाइम डायरेक्टर, ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कहा, “#RunForZeroHunger वॉकथॉन केवल फिटनेस से जुड़ा आयोजन नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करने की दिशा में एक सामूहिक प्रयास है. यह देखकर खुशी होती है कि हमारे कर्मचारी और उनके परिवार एक साथ आकर इस नेक पहल का हिस्सा बन रहे हैं.”

वॉकथॉन में ESL के वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर सुश्री श्यामली मिंज, CHRO; श्री प्रह्लाद रावत, CFO; और श्री संजय कुमार सिन्हा, हेड-PR एवं स्टेकहोल्डर मैनेजमेंट ईएसएल स्टील लिमिटेड सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.


वॉकथॉन का समापन लाल बहादुर शास्त्री चौक पर हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. समापन अवसर पर श्री रविश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया.

प्रतियोगिता में सुरक्षा विभाग के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी स्थान हासिल किए. इस आयोजन में युवा प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई. ESL कर्मचारी श्री प्रकाश कुमार सिंह के 15 वर्षीय बेटे ओम सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि ESL कर्मचारी श्री पन्नाल चौरसिया के 15 वर्षीय बेटे रूपेश चौरसिया ने छठा स्थान हासिल किया.

इस तरह वॉकथॉन में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारों और युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया.


#RunForZeroHunger जैसी पहलों के माध्यम से ESL स्टील फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है. इस अभियान का संदेश है कि हमारा हर कदम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.







By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ