LATEHAR : गांधी जयंती पर 11वीं बटालियन CRPF की मानवीय पहल, वृक्षारोपण व रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश ।
लातेहार, झारखंड।
महात्मा गांधी जयंती एवं राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर को 11वीं बटालियन CRPF की ओर से किनामार, लातेहार स्थित कैंप में वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से जवानों ने देश की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट रवि कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमुल्य कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी रतिन्द्र चरण मिश्र एवं पितबास पंडा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान कैंप परिसर में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। जवानों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और उचित देखभाल का भी संकल्प लिया। अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं, रक्तदान शिविर में जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह कार्यक्रम स्थानीय सरकारी अस्पतालों और रेड क्रॉस सोसायटी के समन्वय से आयोजित किया गया। कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि CRPF के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी निभाने के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में मददगार हो सकता है।
11वीं बटालियन CRPF की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ