CHANDANKIYARI : नेताजी जयंती कमिटी, दुबेकाटा बरमसिया कि ओर से दुबेकाटा सामुदायिक भवन में नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर लगाया जाएगा
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी के सुदूरवर्ती ग्रामीणों की बढ़ती बदतर स्वास्थ्य को लेकर नेताजी जयंती कमिटी, दुबेकाटा बरमसिया कि और से 23 सितम्बर की दुबेकाटा सामुदायिक भवन में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर में ग्रामीण जरुरतमंदों की बेहतर स्वास्थ्य कायम रखने के लिए। नोवा सिटी अस्पताल, दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक जांच व दवाईयां नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
जरुरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा शिविर का लाभ देने के लिए। मंगलवार को जयंती कमिटी के कुमुद महतो, जगन्नाथ रजवार, हरिपद महतो, दिलीप कालिंदी ने चन्दनकियारी के बरमसिया, दुबेकाटा, खेदाडीह, घाघरी, कालियादाग, बौआ डुंगरी मेला, सॉढ़ बौआ, बाट बौआ, नवाडीह, फुसरो, लंका, हुटुपात्थर, पारबहाल, गम्हारिया, बड़दा, खेड़ाबेड़ा आदि गांवों में माइकिंग के साथ प्रचार प्रसार किया गया।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ