LATEHAR : श्रम अधीक्षक से मिले सांसद प्रतिनिधि, श्रमिकों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा।

 LATEHAR : श्रम अधीक्षक से मिले सांसद प्रतिनिधि, श्रमिकों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा। 

लातेहार, झारखंड । 

चतरा लोकसभा क्षेत्र के श्रम विभाग के सांसद प्रतिनिधि, मुकेश सोनी ने लातेहार के श्रम अधीक्षक दिनेश भगत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सांसद काली चरण सिंह के निर्देशानुसार श्रमिकों एवं आम जनता से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह मुलाकात की गई। उन्होंने श्रमिकों से संबंधित समस्याओं को विभाग के समक्ष रखने तथा उनके समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। मुकेश सोनी ने कहा कि श्रमिकों और आम लोगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभाग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ