LATEHAR : एलपीएल 2026-27 के लिए 27 सितंबर को खिलाड़ियों की ऑक्शन, आठ टीमों का होगा चयन।

 LATEHAR : एलपीएल 2026-27 के लिए 27 सितंबर को खिलाड़ियों की ऑक्शन, आठ टीमों का होगा चयन। 


लातेहार, झारखंड । 

लातेहार जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग (एलपीएल) 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 सितंबर को जिला खेल स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगी। नीलामी में जिले के अंडर-16 से लेकर सीनियर वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। एलपीएल के लिए आठ टीमों का गठन किया जाएगा। संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑक्शन में मौजूद खिलाड़ियों में से ही एलपीएल के लिए चयन किया जाएगा। अनुपस्थित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि एलपीएल में भाग नहीं लेने वाले खिलाड़ियों को इस सत्र की अन्य वर्गीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी शामिल नहीं किया जाएगा।ऑक्शन के दौरान टीम खरीदने वाले खेलप्रेमी व टीम मालिक भी मौजूद रहेंगे। इच्छुक लोग संयुक्त सचिव जावेद अख्तर (079-798-56386) और प्रकाश कुमार (7870180813) से संपर्क कर सकते हैं। एलपीएल का शुभारंभ 6 अक्टूबर को होगा।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ