LATEHAR : कर्मा पूजा के पूर्व पड़हा भवन में हुआ कर्मा पूर्व संध्या समारोह।

  LATEHAR : कर्मा पूजा के पूर्व पड़हा भवन में हुआ कर्मा पूर्व संध्या समारोह। 


लातेहार, झारखंड ।

 चंदनडीह स्थित पड़हा भवन में कर्मा पूजा के पूर्व कर्मा पूर्व संध्या समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पड़हा राजा बणेश्वर उरांव ने की। जिला पड़हा राजा बणेश्वर उरांव ने कहा कि कर्मा त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर है। इसे संरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि हमारी संस्कृति केवल नाच-गान और त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्रकृति के सम्मान का संदेश भी देती है।


जिला पड़हा संरक्षक बिरसा मुंडा ने संस्कृति संरक्षण, प्रकृति रक्षा और सामाजिक एकता का संकल्प लेने की बात कही। सरना समिति के जिला अध्यक्ष पहलू उरांव ने कहा कि कर्म देवता की पूजा परिवार और समाज की सुख-शांति, समृद्धि तथा अच्छी फसल की कामना के लिए की जाती है। कर्म की डाली मेहनत, एकता, प्रेम और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। मौके पर प्रखंड पड़हा राजा सुकु उरांव, जिला पड़हा दीवान रामलाल उरांव, मोती उरांव, रमेश उरांव और कर्मलाल उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ