LATEHAR : भूसुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुशील कुमार यादव बने अध्यक्ष।

LATEHAR : भूसुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुशील कुमार यादव बने अध्यक्ष। 

लातेहार, झारखंड । 

भूसुर गांव स्थित दुर्गा बाड़ी प्रांगण में सार्वजनिक दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से भूसुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। सुशील कुमार यादव को अध्यक्ष, बिनोद उरांव को उपाध्यक्ष, मुकेश यादव को सचिव, दिलीश्वर साहू को उप सचिव, रंजीत यादव को कोषाध्यक्ष और संदीप यादव को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।

समिति में ईश्वर यादव, हरखनाथ यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र भगत, नागेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह, मानी सिंह, मनोज यादव व उपेंद्र यादव को संरक्षक बनाया गया। वहीं अजय यादव, मिथलेश यादव, संतोष यादव, रामचंद्र सिंह व बालेश्वर यादव को संयोजक मंडली में शामिल किया गया। अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ