RANCHI : महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक में दिखा उत्साह । मेफेयर मोंटेसरी मैदान, धुर्वा में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल।

RANCHI : महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक में दिखा उत्साह । 

मेफेयर मोंटेसरी मैदान, धुर्वा में आयोजित बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल। 

रांची, झारखंड । 

महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति, रांची की 2026 की वार्षिक बैठक मेफेयर मोंटेसरी मैदान, धुर्वा में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन, तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महानगर औद्योगिक क्षेत्र में दुर्गा पूजा की स्थापना और इसकी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने वाले लोगों को भी याद किया गया।


इस अवसर पर स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह को विशेष रूप से श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि महानगर औद्योगिक क्षेत्र में दुर्गा पूजा के आयोजन को स्थापित करने और इसे आगे बढ़ाने में स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने ही इस पूजा का बीड़ा उठाया था और अपने प्रयासों से आयोजन को एक मजबूत आधार प्रदान किया।

वक्ताओं ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को आगे बढ़ाना समिति और क्षेत्रवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।







By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ