LATEHER : लातेहार में फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन, नई तकनीकों की दी गई जानकारी ।

 LATEHER : लातेहार में फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन, नई तकनीकों की दी गई जानकारी । 


लातेहार, झारखंड । 

शहर के एक निजी होटल में रविवार को सोनी कंपनी की ओर से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से कई फोटोग्राफरों ने भाग लिया। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की आधुनिक तकनीकों और नवीन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। बेहतर फोटोग्राफी, वीडियो क्वालिटी और तकनीकी दक्षता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।

इस दौरान फोटोग्राफरों ने नई तकनीकों को लेकर जानकारी प्राप्त की और अपने अनुभव भी साझा किए। मौके पर रविकांत, नवीन कुमार, मनोज कुमार, विशाल कुमार विश्वकर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा समेत जिले के कई फोटोग्राफर मौजूद रहे। 






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ