LATEHER : हाइवा परिचालन पर सौरभ श्रीवास्तव ने उठाए सवाल, कहा- नियमों की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन।

LATEHER : हाइवा परिचालन पर सौरभ श्रीवास्तव ने उठाए सवाल, कहा- नियमों की अनदेखी हुई तो होगा आंदोलन।  

लातेहार, झारखंड  ।

चंदवा-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर लोहरसी के समीप कोयला लदे हाइवा के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हाइवा परिचालन को लेकर इलाके में आक्रोश है। रविवार को झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल से ही ‘ग्राउंड जीरो चौपाल’ लगाकर हाइवा परिचालन को लेकर प्रशासन से कई सवाल पूछे सौरभ ने कहा कि चंदवा क्षेत्र में कोयला ढुलाई के लिए रेलवे साइडिंग और रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, फिर हाइवा शहर और ग्रामीण मार्गों से होकर क्यों गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाइवा का परिचालन निर्धारित एवं स्वीकृत मार्ग तक सीमित होना चाहिए।

उन्होंने इंदिरा गांधी चौक, बालूमाथ, हिसरी, चंदवा बाजार तथा लोहरसी-माल्हन क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार हादसे चिंता का विषय हैं। सौरभ ने कहा कि वह जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) से हाइवा के रूट, अनुमति और परिचालन नियमों की पूरी जानकारी मांगेंगे।उन्होंने कहा कि खनिज संपदा के नाम पर स्थानीय लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। नियमों की अनदेखी सामने आने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध और आंदोलन किया जाएगा।






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ