LATEHER : AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बिजली, ओवरब्रिज, छात्रवृत्ति और भूमि विवाद समेत कई मुद्दे उठे।
लातेहार, झारखंड ।बारियातु प्रखंड में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो. शफीक अंसारी ने की, जबकि संचालन लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मुफ्ती मुहसिन अमजदी ने किया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज के नेतृत्व तथा श्रवण पासवान और मो. आरिफ की मौजूदगी में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में माब लिंचिंग पर कठोर कानून बनाने, उर्दू अकादमी की स्थापना और मदरसा बोर्ड के गठन की मांग उठी आलिम-फाजिल की डिग्री से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की भी मांग की गई। नन्द किशोर यादव ने बारियातु, हेरंज और बालूमाथ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के बाद लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा उठाया। नब्बू भुइयां ने टोरी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने तथा इस मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की।
मो. जुबैर ने तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द कराने की मांग की। साथ ही अंचल कार्यालयों में गरीबों की जमीन की कथित खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की बात कही गई। वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने टुबैद कोल माइंस में रैयतों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। जिला अध्यक्ष मो. शहबाज ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव कराने और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में नए सदस्यों को AIMIM की सदस्यता दिलाई गई। श्रवण पासवान ने जिला, प्रखंड एवं प्रखंड प्रभारी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर संगठन को और मजबूत करने का निर्णय लिया।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ