RANCHI : JPSC-JSSC मुद्दे पर भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं यशस्वनी सहाय, छात्रों की मांगों पर हुई चर्चा।

 RANCHI : JPSC-JSSC मुद्दे पर भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं यशस्वनी सहाय, छात्रों की मांगों पर हुई चर्चा। 


रांची, झारखंड । 

JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और कांग्रेस नेत्री यशस्वनी सहाय ने आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में मुलाकात की ।

उन्होंने मुलाकात के दौरान देवेंद्रनाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और छात्रों के आंदोलन एवं उनकी विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की । इस दौरान युवाओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनके संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया ।

बताया गया कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार से ठोस पहल की मांग कर रहे हैं। 

श्री ससहाय व सुश्री सहाय से मुलाकात के दौरान छात्रों के हित, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके पक्ष में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।





By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ