LATEHER : प्रभारी प्रधानाध्यापक बने नरेंद्र पांडेय, शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर रहेगा फोकस।

 LATEHER : प्रभारी प्रधानाध्यापक बने नरेंद्र पांडेय, शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर रहेगा फोकस।  


लातेहार, झारखंड।

जिला मुख्यालय स्थित मेन रोड के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में सहायक शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्टेडियम के समीप) में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

पदभार संभालने के बाद नरेंद्र पांडेय ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन बहाल करना और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अपेक्षित स्तर का नहीं रहा था। ऐसे में शिक्षकों के सहयोग से पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाकर आगामी वार्षिक परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सभी शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक पी.पी. गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय की छात्राओं ने उपायुक्त से शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापिका का स्थानांतरण कर दिया गया था।





Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ