LATEHER : सदर अस्पताल लातेहार में 11 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया चिन्हित ।

LATEHER : सदर अस्पताल लातेहार में 11 बच्चों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया चिन्हित  । 

लातेहार,  झारखंड  ।

सदर अस्पताल लातेहार में सोमवार को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), आईसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएसआर सहयोग से संचालित "नन्हा सा दिल – बाल हृदय जांच एवं उपचार" कार्यक्रम के तहत सोमवार को सदर अस्पताल, लातेहार में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में हैदराबाद से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. एम. साई गणेश एवं डॉ. गोनापाली वैष्णवी ने 30 बच्चों की जांच की, जिनमें 11 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) की पुष्टि हुई। इन बच्चों को आगे निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. राज मोहन खल्को, आरबीएसके नोडल पदाधिकारी डॉ. रामविलास ठाकुर, डीआरसीएचओ डॉ. मार्शा टोपनो, डीईआईसी मैनेजर ईशान गुड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने जरूरतमंद परिवारों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए सफल ऑपरेशन करा चुके बच्चों को "गिफ्ट ऑफ लाइफ" प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अब तक लातेहार जिले के 22 बच्चों का सफल हृदय ऑपरेशन किया जा चुका है।







Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ