LATEHER : चतरा लोकसभा की समस्याओं को हराना लक्ष्य, राजनीति में नई परंपरा की जरूरत : डॉ. अभिषेक।

 LATEHER : चतरा लोकसभा की समस्याओं को हराना लक्ष्य, राजनीति में नई परंपरा की जरूरत : डॉ. अभिषेक। 

लातेहार, झारखंड  ।

शहर के यमी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. अभिषेक ने चतरा लोकसभा की राजनीति, विकास और जनप्रतिनिधित्व के मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी या नेता को हराना नहीं, बल्कि चतरा लोकसभा की उन समस्याओं को समाप्त करना है, जिन्होंने क्षेत्र के करीब 35 लाख लोगों के विकास को बाधित किया है।


उन्होंने कहा कि अब राजनीतिक गुलामी की मानसिकता और प्रतिनिधित्व की पुरानी परंपरा को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रेस वार्ता में उपस्थित लोगों और पत्रकारों के साथ सकारात्मक चर्चा भी हुई। डॉ. अभिषेक ने आरोप लगाया कि चतरा लोकसभा आज कुछ नेताओं, पदाधिकारियों और दलालों का चारागाह बनकर रह गई है, जिसे बदलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यदि उन्हें चतरा लोकसभा से चुनाव लड़ने का अवसर मिला तो उनकी पहली प्राथमिकता चंदवा ओवरब्रिज का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए 100 दिन के वादों के बावजूद आज तक ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हो सका, जो जनता के साथ किए गए वादों की अनदेखी को दर्शाता है।






Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ