LATEHER : *हेरहंज में AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा*

 LATEHER : *हेरहंज में AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा*

लातेहार, झारखंड  । 

 प्रखंड के हेरहंज पंचायत अंतर्गत चिरू-रोहन में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मुफ़्ती मुहसिन आज़म अमजदी ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने किया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ के नेतृत्व एवं विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान की मौजूदगी में जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ कमेटियों के विस्तार पर चर्चा की गई।


बैठक में हेरहंज, बालूमाथ और बारीयातू क्षेत्र में बारिश के बाद लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने, टोरी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान, भूमि संबंधी अनियमितताओं तथा टुबैद कोल माइंस से रैयतों से किए गए वादे पूरे करने की मांग उठाई गई। बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई।


बैठक में कई नए सदस्य दानिश आलम,असलम मिया, मंसूर मिया, मिन्हाज अंसारी, सीटू मिया, मो फैज़ल अंसारी, टीपू सुल्तान, मो तबरेज़ अंसारी, मो ताहिर, समील्लाह अंसारी, मो जमाल, मो मोईन हाफिज अख्तर, हाफिज जुबेर, हाफिज मिनहाज, मौलाना दिलशाद, अंसारी खुर्शीद खान,अंसारी, नन्द यादव,संजय मांझी,कामेशवर यादव, उपेन्दर भूय्या, अहमद अली,नानू भूया, मुन्तज़िर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फ़ैयाज़ अहमद, मो शहज़ाद, खुर्शीद अनवर, इम्तियाज़ आलम,आदि को AIMIM की सदस्यता दिलाई गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया।







Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ