CHANDANKIYARI : वार्ड सदस्य की असामयिक निधन पर समाज सेवियों ने संवेदना प्रकट किया ।

CHANDANKIYARI : वार्ड सदस्य की असामयिक निधन पर समाज सेवियों ने संवेदना प्रकट किया । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड। 

 सियालजोरी पंचायत के वार्ड सदस्य संख्या 11 सियालजोरी  गांव निवासी 50 वर्षीय भक्ति महतो की अचानक तबियत खराब होने पर जेएमएम पुर्व प्रखण्ड अध्यक्ष सह पुर्व पंचायत समिति सदस्य नेम चांद महतो एवं जेएलकेएम केन्द्रीय सचिव सुभाष महतो की विशेष प्रयास से उनके बेहतर ईलाज के लिए गौरी देवी अस्पताल, दुर्गापुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात को उनकी असामयिक निधन हो गई। मंगलवार को मृतक की शव उनके पैतृक गांव सियालजोरी लाते ही शोक का लहर दौड़ गई। उनके अंतिम संस्कार इजरी नदी घाट में किया गया। वे अपने पिछे दो पुत्र विवेक कुमार महतो व अनुराग महतो एवं विधवा पत्नी बंदना देवी को छोड़ गए। असहनीय दुःखद खबर से किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, जेएलकेएम नेता सिमन्त रजक, राजु महतो, राकेश कुमार महतो, अंकित कुम्भकार, राजु टुडू, मुकेश कुमार महतो, राजाराम महतो सहित पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दल के नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट किया।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ