LATEHAR : डॉ. प्रदीप वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर राजेंद्र पासवान ने दी बधाई।
लातेहार, झारखंड ।
राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा को मिली नई जिम्मेदारी से झारखंड को गौरव मिला है। उनके अनुभव और राजनीतिक सक्रियता का लाभ सहयोगी दलों को भी मिलेगा। राजेंद्र पासवान ने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा के कुशल नेतृत्व से एनडीए को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सहयोगी दलों के बीच समन्वय और बेहतर होगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने डॉ. वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए झारखंड और एनडीए के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ