CHANDANKIYARI : बाबा गौरीनाथ धाम, चिड़का जाने वाले कॉवर यात्रियों के लिए हरदयाल बाबू विकास मंच के लगाया सेवा शिविर। 


चन्दनकियारी,  बोकारो, झारखंड। 

श्रावण मास के पावन अवसर पर आस्था प्रेमियों ने रविवार को दामोदर नदी, सितानाला से जल उठाकर बाबा गौरीनाथ धाम, चिड़का मे जलाभिषेक करने वाले कॉवर यात्रियों की सेवा में हरदयाल बाबू विकास मंच, चन्दनकियारी ने हरदयाल शर्मा चौक, चन्दनकियारी में सेवा शिविर लगाकर कॉवर यात्रियों के बीच सेवा प्रदान किया।

मंच के अध्यक्ष भुखाली महथा ने कहा कि मंच की प्रयास और सभी के सहयोग से ही कॉवर यात्रियों की सेवा में सावन की तीसरी सप्ताह सेवा शिविर आयोजित है।

वहीं मंच के संरक्षक जगन्नाथ रजवार ने स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कहा कि आदरणीय और प्यारे श्रद्धालुओं आप सबका इस पवित्र पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत है। आपकी यह कठिन और लंबी यात्रा आपकी अटूट आस्था और भक्ति को दिखाती है। यहाँ उपस्थित सभी बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का मंच हार्दिक अभिनंदन करती है।

ईश्वर की कृपा हम सब पर बनी रहे और हमारा मन हमेशा अच्छे कामों में लगे। हमें आपस में प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे की मदद करने की भावना रखनी चाहिए। जीवन की भागदौड़ में भगवान का स्मरण ही हमें असली शांति देता है। कॉवर यात्रियों को ठंडा पानी, शरबत,चाय, खीरा, केला और पुड़ी-बुंदिया जैसे अल्पाहार उपलब्ध कराया गया।  सेवा कार्य में पुर्व मुखिया तपन रजवार,मंच के सचिव शान्ति राम रजवार,कोषाध्यक्ष मिहिर शर्मा, सीताराम महथा, अनादी महथा, पाण्डव महथा, सुधीर शर्मा, कामी कान्त तिवारी, संजय महथा, प्रयाग तिवारी, नवीन दास,पंचानन महथा, अबनी कुमार राय, गोपी भगत, गुड्डू ठाकुर, दीपक तिवारी सहित सभी ने सक्रिय भूमिका निभाई।






Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By  Madhu Sinha