LATEHAR : संत जेवियर अकेडमी में वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने किया ध्वजारोहण।
लातेहार, झारखंड।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत जेवियर अकेडमी में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।मौके पर इंद्रदेव उरांव ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष के बाद मिली है।
इसलिए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।मौके पर कई लोग शामिल थे।जानकारी विद्यालय प्रबन्धन द्वारा रविवार की दोपहर बारह बजे दी गई।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ