Advertisement
मेदिनीनगर, लातेहार, झारखंड।
विश्वकर्मा लोहार समाज झारखंड प्रदेश, जिला पलामू की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा का बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष प्रभु विश्वकर्मा सहित जिला के सभी पदाधिकारियों, 21 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आगे आना होगा, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार, सामाजिक विकास और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गय।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ