LATEHER : सीआरपीएफ जवानों और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन।

 LATEHER : सीआरपीएफ जवानों और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन। 

लातेहार, झारखंड  । 

 स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार को 11वीं वाहिनी सीआरपीएफ की ओर से केंद्रीय विद्यालय, लातेहार परिसर में अधिकारियों, जवानों और विद्यार्थियों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के तहत आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व 11वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट  रवि कुमार ने किया।

इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।

मौके पर कमांडेंट  रवि कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देशवासियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और गौरव की भावना को मजबूत करता है तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में 11वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी  रतीन्द्र चरण मिश्र, द्वितीय कमान अधिकारी  पितबास पण्डा, उप कमांडेंट  शोभनाथ, सहायक कमांडेंट  राजीव रंजन प्रताप, निरीक्षक विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी, जवान एवं केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।







Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ