LATEHER : चंदवा में वाहन जांच अभियान, 35 वाहनों से 63,500 रुपये का ई-चालान।
लातेहार, झारखंड ।स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बुधवार को चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दुपहिया वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 63,500 रुपये का ई-चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ