LATEHER : छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देकर भाजपा ने कराया बंद :- सौरभ श्रीवास्तव।
लातेहार/चंदवा, झारखंड ।
झारखंड में भाजपा के राज्यव्यापी बंद को लेकर झामुमो के युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को लेकर शुरू हुए शांतिपूर्ण आंदोलन को भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए अपने पक्ष में इस्तेमाल करने का प्रयास किया।
सौरभ ने कहा कि छात्र आंदोलन की शुरुआत लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से हुई थी। लेकिन भाजपा के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन को सड़क जाम और विरोध-प्रदर्शन का रूप दिया गया, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सड़क जाम का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है। मरीज, एंबुलेंस, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और जरूरी कार्य से यात्रा करने वाले लोग इससे प्रभावित होते हैं। भाजपा को छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए, न कि बंद और सड़क जाम की राजनीति करनी चाहिए।
JPSC मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा
सौरभ श्रीवास्तव ने JPSC में कथित अनियमितताओं को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि JPSC से जुड़े सवाल पहले भी उठते रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में भी ऐसी शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन उस समय भाजपा नेताओं ने इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब राजनीतिक जमीन मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा छात्रों के मुद्दे को सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है।
जनता भाजपा के मंसूबों को समझे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दे
सौरभ ने कहा कि भाजपा यदि वास्तव में छात्रों के हितों को लेकर गंभीर है तो उसे आंदोलन को राजनीतिक रंग देने के बजाय समाधान के लिए सरकार और छात्रों के बीच संवाद की पहल करनी चाहिए। सड़क जाम और बंद की राजनीति छोड़कर समाधान की राजनीति करे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ