LATEHER : एसपी कुमार गौरव की गुप्त सूचना पर कार्रवाई, 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।
लातेहार, झारखंड ।
ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे कृष्णा होटल के पास वाहन जांच के दौरान गढ़वा से बस द्वारा ब्राउन शुगर लेकर आ रहे अभिनव अंकुर और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6.59 ग्राम ब्राउन शुगर, कागज और 1860 रुपये नकद बरामद किए गए। अभिनव अंकुर का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ