LATEHAR : नगर पंचायत अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना।

LATEHAR : नगर पंचायत अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना। 

लातेहार, झारखंड  ।

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के पहाड़पुरी स्थित गुड्डू भुइयां के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में किसी भी परिवार के साथ ऐसी दुखद घटना होने पर वे अपनी क्षमता के अनुसार विभागीय और व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग करते रहे हैं।


वहीं, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने भी विभागीय स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मौके पर गढ़वा जिला प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष लातेहार पंकज कुमार सिंह, मंडल प्रभारी पंकज यादव, भाजपा नेता नागमणि कुमार समेत नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ