LATEHAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार आशीष टैगोर हुए सम्मानित।

 LATEHAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार आशीष टैगोर हुए सम्मानित। 

लातेहार, झारखंड । 

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जिले के वरीय पत्रकार आशीष टैगोर को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संयोजन और मंच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया।


मौके पर डीडीसी ने कहा कि आशीष टैगोर जिला प्रशासन के कार्यक्रमों में लगातार सहयोग करते हैं। कार्यक्रमों के चयन, पूर्वाभ्यास से लेकर आयोजन तक उनकी भूमिका सराहनीय रहती है। डीईओ गौतम कुमार साहू ने भी उनके सहयोग की प्रशंसा की। सम्मानित होने पर टैगोर ने उपायुक्त संदीप कुमार सहित जिला प्रशासन और शुभेच्छुओं के प्रति आभार जताया।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ