LATEHAR : सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी लातेहार ने हासिल किया प्रथम स्थान ।
लातेहार, झारखंड ।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में लातेहार, मनिका एवं चंदवा के 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोक संस्कृति और सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। डीएवी पब्लिक स्कूल, लातेहार के विद्यार्थियों ने ‘दिल दीवाने का डोला’ गीत पर सामूहिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार द्वितीय तथा लातेहार पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय एवं संगीत शिक्षक सह कार्यक्रम निर्देशक सूरज कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में भी डीएवी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में राज श्री गुप्ता ने तृतीय तथा सीनियर वर्ग में राजकृतिका शाहदेव ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ