LATEHAR : नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली देशभक्ति रैली, वीर शहीदों को किया नमन।

LATEHAR : नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली देशभक्ति रैली, वीर शहीदों को किया नमन। 

लातेहार, झारखंड।

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोटस वैली स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहर में देशभक्ति रैली निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। विद्यालय के करीब 40 बच्चे रैली में शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर कारगिल पार्क तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।बच्चों ने बिरसा मुंडा, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता समेत देश के वीर शहीदों एवं विभूतियों का सजीव रूप प्रस्तुत कर उनके त्याग और साहस को नमन किया। बच्चों की प्रस्तुति ने लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। रैली में शिक्षिकाएं साक्षी, सोनी, कल्पना, अनीषा, सफीना, पल्लवी, वर्षा व नूपुर, शिक्षक दीपक सहित विद्यालय के अन्य सहयोगी मौजूद रहे।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ