LATEHAR : बालूमाथ में 48 दोपहिया वाहनों पर 48 हजार रुपये का ई-चालान  । 


लातेहार, झारखंड  ।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उपायुक्त लातेहार संदीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजात एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 48 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 48 हजार रुपये का ई-चालान किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। परिवहन विभाग की टीम ने चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिले में वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha