LATEHAR : लोगों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त संदीप कुमार।

  LATEHAR : लोगों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त संदीप कुमार। 

लातेहार, झारखंड ।

 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

हेरहंज थाना क्षेत्र के घुर्रे गांव निवासी सत्यरूपा जायसवाल ने मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन देकर बताया कि पूर्व में उन्हें योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन वर्तमान में राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने पुनः योजना की राशि दिलाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से समय पर मिले।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ