LATEHAR : भारी बारिश में रामप्रसाद का खपरैल मकान ध्वस्त, मुआवजे की मांग ।
लातेहार, झारखंड ।
सदर प्रखंड के भूसूर पंचायत अंतर्गत जालिम कला गांव के करमाही टोला में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार को रामप्रसाद राम का खपरैल मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान गिरने से घर में रखा दरवाजा, बर्तन, पलंग, खाद्य सामग्री समेत अन्य घरेलू सामान बर्बाद हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है।
रामप्रसाद राम ने बताया कि बारिश के कारण पहले से ही मकान की स्थिति जर्जर थी, लेकिन लगातार हुई बारिश के बाद वह अचानक गिर गया। मकान ध्वस्त होने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार ने प्रखंड प्रशासन से घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा और तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ