LATEHAR : राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के दो खिलाड़ियों का चयन।

  LATEHAR : राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लातेहार के दो खिलाड़ियों का चयन। 

लातेहार, झारखंड ।

 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 1 से 3 सितंबर तक पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्टेडियम में होगा। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में लातेहार के आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रशिक्षुओं का चयन हुआ है। जयदीप उरांव और आकाश उरांव राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जयदीप उरांव सात स्पर्धाओं वाली व्यक्तिगत एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जबकि आकाश उरांव मिश्रित रिले दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी है।

जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों का चयन लातेहार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह के योगदान की भी प्रशंसा की। खेल जगत से जुड़े लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ