LATEHAR : जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश।

LATEHAR : जन शिकायत निवारण में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश। 


लातेहार, झारखंड ।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान ऑनलाइन जमीन की रसीद निर्गत करने, घर ढहने, खतियानी जमीन पर खेती करने तथा इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का सत्यापन कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कार्यालयों में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।








Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ