CHANDANKIYARI : सड़क धॅंसने से बन रहे हादसों का सबब: जगन्नाथ रजवार ।

CHANDANKIYARI : सड़क धॅंसने से बन रहे हादसों का सबब: जगन्नाथ रजवार । 


चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड। 

चन्दनकियारी क्षेत्र के सबड़ा से उदलबनी को जोड़ने वाली दरहा जोड़िया पुल की सम्पर्क पथ की किनारे-किनारे धॅंस जाने से बड़ी खाई बन गई है। दिनों दिन खाई की दयरा बड़़ती जा रही है। जिससे हादसों का सबब बन गया है और जिम्मेदार मौन हैं।  हादसे की आमंत्रण को रोकने के लिए। किसान नेता सह चन्दनकियारी के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क की  बेरिकेडिंग कर अविलम्ब मरम्मती की मांग करते हुए। कहा कि चन्दनकियारी-चास मुख्य पथ सबड़ा मोड़ से उदलबनी,आसनबनी, मामरकुदर तथा चास-तालगड़िया मुख्य पथ धानडाबर के साथ साथ इलेक्ट्रोस्टील से जोड़ने वाली सड़क पर आसनबनी, मधुनियाॅं, उदलबनी, मोदीडीह के ग्रामीणों एंव छात्र- छात्राओं के आलावे इलेक्ट्रोस्टील के मजदूरों की निरंतर आवाजाही है. और छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं साईकिल से आवाजाही है. सड़क के किनारे-किनारे सड़क की धॅंसने से बड़ी हादसा होने की प्रबल संभावना बनी हुई है.जिसे रोकने के लिए अविलम्ब बेरिकेडिंग कर सड़क की मरम्मती की जाय।







Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ