CHANDANKIYARI : पुर्व विधायक स्वर्गीय हारु रजवार की 103 वीं जन्म जयंती मनाई गई ।

 CHANDANKIYARI : पुर्व विधायक स्वर्गीय हारु रजवार की 103 वीं जन्म जयंती मनाई गई । 

चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड  ।

हारु रजवार स्मारक समिति कि ओर से झारखण्ड आंदोलनकारी सह चन्दनकियारी इण्टर महाविद्यालय मारवाड़ी बेड़, चन्द्रा के संस्थापक सह पुर्व विधायक स्वर्गीय हारु रजवार की 103 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में जन्म जयंती समारोह आयोजित कर उसके चित्र पर  श्रद्धा पुष्प अर्पण कर नमन किया, अध्यक्षता चन्दनकियारी कॉग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश शर्मा व संचालन स्मारक समिति के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। वहीं पुर्व मुखिया जगदीश रजवार ने कहा कि स्वर्गीय हारु रजवार की अपनी जीवन संघर्ष  ही उनकी आधार रही। उनके संघर्ष की राजनीतिक मुल्य सदा जनताओं के प्रति समर्पित था। जो हमनें करिब से देखा। उनके सेवा समर्पण व राजनीतिक मुल्यों से ही जनताओं ने उन्हें काका की उपाधि दिए. तारिफ जितना भी करेंगे। फिर भी शायद कम ही होगा।  उनके दिखाए रास्ते पर चल कर ही सर्वांगीण विकास की परिकल्पना की जा सकती है. मौके पर उनके पुत्र पंचानन रजवार, बलदेव महतो, शान्ति राम रजवार, अंकित कुम्भकार, दिनेश कुमार यादव, अब्दुल अंसारी, शंकर रजवार आदि शामिल  रहे।








Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ