LATEHAR : राजस्व शिविर में 43 आवेदन प्राप्त, 6 मामलों का मौके पर निष्पादन।
लातेहार,झारखंड ।
सदर अंचल कार्यालय परिसर में उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी नंदकुमार राम के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं और जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे।
शिविर में आय प्रमाण पत्र से संबंधित 14, जाति प्रमाण पत्र के 11 तथा अन्य राजस्व मामलों से जुड़े 18 आवेदन प्राप्त हुए। अंचल कर्मचारियों राजू राम, बिंदा उरांव, अमित प्रदीप तिर्की और बहादुर तुरी ने ग्रामीणों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। इस दौरान ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अपील की गई।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ