LATEHAR : ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित।
लातेहार, झारखंड ।चलती ट्रेन में मंगलवार को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। घटना टोरी-चंदवा रेलखंड के बीच की बताई जा रही है। चियाकी चांदों गांव निवासी 25 वर्षीय सरिता देवी अपने पति अजय भुइयां और बच्चों के साथ रांची के कांटा टोली में मजदूरी करती हैं। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ ट्रेन से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान टोरी-चंदवा के बीच अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और ट्रेन में ही बच्ची का जन्म हो गया।
ट्रेन में मौजूद एक महिला यात्री ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लातेहार सदर अस्पताल से एंबुलेंस रेलवे स्टेशन भेजी गई। स्टेशन पहुंचने पर जच्चा और नवजात को अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को वार्ड में भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। सरिता के पहले से दो बच्चे हैं, जिनमें एक तीन वर्षीय बेटा और दूसरी डेढ़ वर्ष की बेटी है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ