LATEHER : डीएवी पब्लिक स्कूल के नए भवन निर्माण का शुभारंभ, भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ बॉउंड्री वॉल का कार्य।
लातेहार, झारखंड ।
डीएवी पब्लिक स्कूल,सदर प्रखंड के ग्राम पोचरा स्थित बहुप्रतीक्षित नए विद्यालय भवन निर्माण की दिशा में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के बाद विद्यालय की बॉउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।
इस अवसर पर भूमि विक्रेता लाल आशीष नाथ शाहदेव व उनके परिवार के सदस्य, शिक्षक प्रभात रंजन, अजीत कुमार, अजीत कुमार साहू, संवेदक तथा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों, शिक्षकों व अतिथियों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नए भवन में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा कक्षा 9वीं-10वीं के संचालन के लिए सीबीएसई से मान्यता व अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी तेजी से पूरी की जा रही हैं। प्राचार्य ने विश्वास जताया कि नया भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराएगा।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ