LATEHER : लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पंकज कुमार सिंह दोबारा अध्यक्ष, अमलेश कुमार सिंह बने सचिव।

  LATEHER : लातेहार जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, पंकज कुमार सिंह दोबारा अध्यक्ष, अमलेश कुमार सिंह बने सचिव। 


लातेहार, झारखंड  ।

लातेहार जिला क्रिकेट संघ (एलडीसीए) की वार्षिक आम सभा सह चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में पिछले सत्र की खेल गतिविधियों की समीक्षा की गई। कोषाध्यक्ष सतीश कुमार द्विवेदी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।


इसके बाद झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पर्यवेक्षक मिहिर टोपनो, जितेंद्र कुमार सिंह तथा चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पंकज कुमार सिंह को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष तथा अमलेश कुमार सिंह को सचिव चुना गया। चंद्र प्रकाश सिंह वरीय उपाध्यक्ष बने, जबकि अन्य पदों पर भी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


इस अवसर पर जिले के उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में क्रिकेट के विकास, खेल सुविधाओं के विस्तार और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन अमलेश कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य प्रदीप कुमार उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, दिलीप प्रसाद, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार, मुकेश कुमार सहित सम्मानित सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, कल्याण कुमार, शिवप्रसाद गुप्ता, मोहम्मद याहिया, मनीष कुमार सिंह एवं आनंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ