LATEHER : AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बिजली, टोरी ओवरब्रिज, छात्रवृत्ति और कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं।

 LATEHER : AIMIM की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बिजली, टोरी ओवरब्रिज, छात्रवृत्ति और कोल क्षेत्र की समस्याएं उठीं। 


लातेहार, झारखंड।

चंदवा के माको डाक बंगला में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभारी मो. गफूर आलम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ की मौजूदगी में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।

बैठक में हेरहंज, बालूमाथ और बारीयातू क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने का मुद्दा उठाया गया। टोरी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रही देरी, पैसेंजर ट्रेन संचालन, तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान, भूमि विवाद तथा गरीबों की जमीन की कथित खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई।

वरिष्ठ नेता मो. आरिफ ने टुबैद कोल माइंस द्वारा रैयतों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। जिला संयोजक मो. शहबाज़ ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल की ओर से हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से दुर्घटनाएं बढ़ने की बात कहते हुए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में दानिश आलम, संजय मांझी, कामेश्वर यादव, उपेंद्र भूइयां, अहमद अली, नानू भूइयां, मुन्तज़िर अंसारी, मेराज अंसारी, जावेद अख्तर, फैयाज़ अहमद, मो. शहज़ाद, खुर्शीद अनवर और इम्तियाज़ आलम समेत कई लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। वहीं जिला अध्यक्ष इंजीनियर मो. शहबाज़ ने कलाम आज़ाद को चंदवा प्रखंड प्रभारी तथा मो. इनामुल खान को चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।





Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ