CHANDANKIYARI : आसनबनी से मामरकुदर तक जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र ज्ञापन।
चंदनकियारी, झारखंड।
चन्दनकियारी के आसनबनी, उदलबनी के साथ साथ मधुनियां गांवों के एक बड़ी संख्याओं में ग्रामीणों, छात्र छात्राएं तथा इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कार्यरत मजदूरों आसनबनी होते हुए मामरकुदर की आवाजाही निरंतर लगी रहती है। सड़क किनारे व सड़क के बिचो- बीच पाईप लाईन बिछाई जा रही है। पाईप लाईन बिछाई के बाद कार्यदायी संस्था ने खोदे गए गढ्ढे में कोरम पूरा करने जैसे मिट्टी की भराई कार्य करने से सड़क किनारे व सड़क की बीचो-बीच में बड़ी-बड़ी गढ्ढाऐं बन गया है।
इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता की निगमित दायित्व सिर्फ व सिर्फ विज्ञापनों में ही सिमित रह गई। साथ ही साथ सरकार और सरकार की प्रतिनिधि की उदासीनता तथा कार्यदायी संस्था की लापरवाही से गढ्ढाऐं दुर्घटनाओं की आमंत्रण दे रहे हैं।
सड़क में घनी राहगीरों, छोटे-छोटे स्कुली छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कामगार मजदूरों साईकिलों से आवाजाही है। गढ्ढाओं से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।
संभावित घटनाएं की निजात के लिए. उपायुक्त बोकारो के नाम पर सैंकड़ों ग्रामिणों की संयुक्त हस्ताक्षरित मांग पत्र आवेदन बुधवार को किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने उपायुक्त कार्यालय बोकारो में सौंपकर जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग किया। मौके पर अंकित कुम्भकार, राजु कुमार टुडू शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ