RAMGARH : "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का हुआ आयोजन,
◆सैंकड़ों स्कूली बच्चों एवं आमजनों के बीच हुआ पौधों का वितरण
गोला, रामगढ़, झारखंड।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बृद्धि के उद्देश्य से गोला के प्रतिष्ठित व्यवसायिक संस्थान कैलाश इंटरप्राइजेज गोला की ओर से "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया तथा स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं आम नागरिकों के बीच निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी बुधिया और संचालन मनोज मिश्र ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने छात्रों के बीच पौधा वितरित कर की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सकता है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखरेख करने की भी अपील की।
प्रतिष्ठान के प्रबंधक जयप्रकाश बुधिया एवं पंकज बुधिया ने कहा कि पेड़ लगाओ, धरती बचाओ–हरियाली ही खुशहाली है तथा एक पेड़, एक जीवन – वृक्ष हमारे सच्चे मित्र हैं जैसे संदेश केवल नारे नहीं, बल्कि जीवन का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ जीवनभर अपने बच्चों की रक्षा, पालन-पोषण और सेवा करती हैं, उसी भावना को सम्मान देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह पौधा भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर माँ की तरह ही छाया, शुद्ध वायु, फल और जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कैलाश इंटरप्राइजेज द्वारा प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोगों के बीच पौधों का वितरण किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जन-अभियान से जुड़कर हरित वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सके। मौक़े पर समाजसेवी ओम प्रकाश बुधिया, कपिल प्रसाद अग्रवाल, कुंवर कुमार बक्शी, संजय बक्शी, सुशील बुधिया, सुनील बुधिया, महेंद्र अग्रवाल, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक स्वप्निल मिश्रा, विद्या भूषण पाण्डेय, चैतन्य द्विवेदी, अजित कुमार, मनीष कुमार, अनुज कुमार, प्रवेश कुमार, एस.एस. प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक शिवप्रकाश, आशीष कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Report By Sujit Sinha ( Gola, Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ